उत्तम सिंह: संवाददाता :दैनिक समाज जागरण :सिलीगुड़ी (दार्जिलिंग):
मां के आंचल के लिए तरस रहा नवजात बच्चा को आखिरकार मां की गोद मिल ही गई । दरअसल उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रसूति विभाग से चोरी हुआ नवजात बच्चे को तीन दिन बाद सही सलामत बरामद कर लिया गया है । आपको बता दें कि पुलिस ने उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा अंतर्गत बलरामपुर से बच्चे को बरामद किया है । इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है । आरोपियों के नाम सीता दास और अंजू दास है । बताया गया है कि अंजु सीता की बेटी है । गौरतलब है कि गत गुरूवार को आरोपी महिला ने नवजात बच्चा को प्रसूति विभाग से चोरी कर चंपत हो गयी थी । इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कम मच गया था । पिछले दो दिनों से मेडिकल कॉलेज में माहोल काफी गर्म हो गया था । घटना को केंद्र कर भाजपा ने मेडिकल कॉलेज के सुपर और सुरक्षा व्यवस्था पर जमकर निशाना भी साधा ।
इधर , बच्चा चोरी के बाद से मेडिकल कॉलेज सुपर संजय मल्लिक और सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन की पुलिस पर दबाव था । जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की सहायता से कैमरे में कैद आरोपी महिला की धुंधली फोटो से उसकी पहचान कर तलाश शुरू की । इस दौरान पुलिस को पता चला कि बच्चा चोरी करने वाली महिला जंक्शन से प्राइवेट बस का टिकट लेकर चोपड़ा गई है । इस जानकारी के आधार पर बीते कल सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन के एसओजी , डीडी , माटीगाड़ा और मेडिकल चौकी से पुलिसकर्मियों को लेकर एक विशेष टीम तैयार की गई ।
जिसके बाद टीम बीती रात चोपड़ा के लिये रवाना हुई । इस दौरान नवजात बच्चे को बरामद कर लिया गया । वहीं इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । आज दोनों आरोपियों मां – बेटी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर 7 दिनों की पुलिस रिमांड की मांग की गयी है । इस विषय पर सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन के एडीसीपी शुवेंद्र कुमार ने बताया कि गुरूवार को मेडिकल कॉलेज से नवजात बच्चे की चोरी हुई थी । जिसे बरामद कर किया गया है । उन्होंने कहा की सीसीटीवी फुटेज और बस की टिकट से नवजात बच्चे को खोजने में आसानी हुई । नवजात बच्चा को उसके मां के हाथों सोप दिया गया है । फिलहाल दोनों महिला को रिमांड पर लेकर पुलिस आगे की जांच में जुट गयी है ।
- **नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी को मिला ‘राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’***नई दिल्ली/नोएडा।** देश के सबसे बड़े मीडिया हब नोएडा के प्रमुख पत्रकार संगठन **नोएडा मीडिया क्लब (NMC)** के अध्यक्ष **आलोक द्विवेदी** को पत्रकारिता और पत्रकार समाज के कल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित **’राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’** से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित **भारत मंडपम** में आयोजित एक भव्य…
- दैनिक समाज जागरण PDF – 26 जुलाई 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंकदिल्ली–एनसीआर | 26 जुलाई 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। दैनिक समाज जागरण दिल्ली–एनसीआर से नियमित…
- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभारराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर लिया निर्णय, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश नई दिल्ली। पेपर लीक विवाद के बीच केंद्र सरकार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार…
- IIA नोएडा चैप्टर की जनरल बिज़नेस मीट संपन्न, विधायक पंकज सिंह ने उद्योग जगत को किया संबोधित150 से अधिक उद्योगपति और उद्यमी हुए शामिल, औद्योगिक विकास, आधारभूत सुविधाओं और उद्योग-सरकार समन्वय पर हुआ मंथन नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) के नोएडा चैप्टर द्वारा चेयरमैन नवीन गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को सेक्टर-27 स्थित फॉर्च्यून होटल में जनरल बिज़नेस मीट एवं मंथन बैठक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि…
- गिझोड़ में ₹8.55 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, विधायक पंकज सिंह ने सुनीं जनसमस्याएंसोसाइटी, स्कूल व औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश नोएडा। नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने शनिवार को ग्राम गिझोड़ में लगभग 8 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न आवासीय सोसाइटियों,…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








