विश्व ध्यान दिवस पर राजयोग, डिजिटल वैलनेस एवं मानसिक स्वास्थ्य पर आयोजित हुई मीडिया कार्यशाला

ब्रह्माकुमारीज विषय विशेषज्ञों ने दी विस्तार से जानकारी

अनूपपुर/ ब्रह्माकुमारीज़ राजयोग मेडिटेशन सेंटर,बुढ़ार में विश्व ध्यान दिवस 21 दिसंबर 2025 के अवसर पर मीडिया सम्मेलन सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। सम्मेलन में संस्थान की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए राजयोग, डिजिटल वेलनेस एवं मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल हेल्थ) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला में कोयलांचल क्षेत्र के अनेक इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार गण उपस्थित रहे।

सेवा केंद्र की संचालिका रीता दीदी ने ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं समाज में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर माउंट आबू से पधारे सॉफ्टवेयर इंजीनियर बीके हिमांशु ने संस्थान द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के लिए की जा रही सेवाओं की विस्तार से जानकारी साझा की।
उन्होंने डिजिटल वैलनेस तथा साइबर सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां पत्रकारों को प्रदान की।
कार्यक्रम के दौरान बीके प्रवीण भाई ने उपस्थितजनों को राजयोग मेडिटेशन की अनुभूति कराई, जिससे सभी ने मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। पत्रकार श्री मोहन नामदेव ने ब्रह्मा कुमारीज संस्थान के द्वारा किए जा रहे समाज कल्याण कार्यों की सराहना की।तथा इस प्रकार के आयोजनों को भविष्य में और बड़े स्तर पर आयोजित करने का आग्रह किया।
उपस्थित पत्रकारो द्वारा सामाजिक और आध्यात्मिक ज्ञान के कार्यक्रम की सराहना की गई।
कार्यक्रम के अंत में बीके रीता दीदी ने सभी मीडिया कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि पिछले एक महीने से ब्रह्माकुमारीज़ बुढ़ार द्वारा कोयलांचल क्षेत्र के लगभग 25 शासकीय आशासकीय स्कूलों और कॉलेजों में बच्चों के लिए डिजिटल जागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाया जा रहा है, जिसकी सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)