google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शिक्षक और कमरों का अभाव झेलता नबीनगर का उर्दू मध्य विद्यालय परसिया

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नगर पंचायत क्षेत्र नबीनगर के वार्ड दो में स्थित उर्दू मध्य विद्यालय परसिया विषयवार शिक्षकों और वर्ग कक्षा संचालन के लिए कमरो का अभाव झेल रहा है।प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि इस विद्यालय में वर्ग 1 से वर्ग 8 तक नामांकित छात्र एवं छात्राएं है ।वही 269 नामांकित छात्रों के लिए प्रधानाध्यापक सहित कुल चार शिक्षक है। कार्यालय कक्ष और किचन को छोड़कर वर्ग कक्षा संचालन के लिए कुल पांच कमरे हैं। उन्होंने बताया कि तीन और कमरों को विभाग द्वारा बनवाया जा रहा है जो निर्माण की प्रक्रिया में है।प्रधानाध्यापक ने विद्यालय में कंप्यूटर , आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लासेज की आवश्यकता जताई।साथ ही बच्चों के लिए खेल सामग्री की आवश्यकता जताते हुए कहा कि खेल से बच्चों को बौद्धिक विकास के साथ शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है। प्रधानाध्यापक द्वारा यह भी बताया गया कि विद्यालय में मध्याह्न भोजन एनजीओ द्वारा आपूर्ति की जाती है।विद्यालय में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था और दो शौचालय है।जबकि दो और शौचालय की आवश्यकता है। वहीं सुरक्षा के लिए विद्यालय की चहारदीवारी की आवश्यकता जताई है। विद्यालय की साफ सफाई अच्छी है।वैसे सीमित संसाधनों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का प्रयास विद्यालय प्रबंधन द्वारा किया जा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)