google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नवीनगर-औरंगाबाद मुख्य सड़क में जगह-जगह गड्ढे, हादसे का खतरा

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नवीनगर-औरंगाबाद मुख्य सड़क की हालत जर्जर हो गई है। नवीनगर बसन बीघा के समीप सहित कई जगहों पर सड़क टूटकर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिसके कारण आए दिन दुर्घटना की संभावना बनी हुई है।स्थानीय लोगों ने बताया कि विगत तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से इन गड्ढों में पानी भर गया है।

पानी भरा होने से गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता है और आम राहगीर, बाइक चालक व साइकिल सवार अनायास गड्ढे में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।रात के समय तो खतरा और बढ़ जाता है जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।गौरतलब है कि सोन नहर पर बने मेह पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण इस क्षेत्र से भारी गाड़ियों का परिचालन बढ़ गई है जिससे नबीनगर की मुख्य सड़क पर भारी दबाव होने के कारण भी सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है।स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और सड़क विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है ताकि किसी बड़ी अनहोनी को टाला जा सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)