google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हृदय रोगियों के लिए मेदिनीनगर में चिकित्सीय सुविधा गौरव की बात-अविनाशदेव

समाज जागरण, बिनोद सिंह ब्यूरो चीफ सह प्रभारी पलामू प्रमंडल

मेदिनीनगर,पलामू (झारखंड)23 अप्रैल2023 :- शिक्षा और चिकित्सा आदमी के कमाई का कमर है। ये दो साथ दे दे तो इन्शान बुलन्दी के शिखर को चूम लेगा नहीं तो कमर टूट जाएगा। आज स्थानीय आशी लाइफ़ केयर अस्पताल में हृदयरोग विभाग का ओपनिंग हुआ। अस्पताल के निदेशक पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किये और दीप प्रज्ज्वलित कर इलाज शुरुआत किये। इस मौके पर हृदय रोग विशेषज्ञ दो डॉक्टर मुख्य तौर पर उपस्थित रहे डॉक्टर पंकज व डॉक्टर साकेत। पलामू प्रमण्डल से राँची पहुंचना समय के साथ अतिरिक्त खर्च का बोझ भी बढ़ता है। ऐसी स्थिति में पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय में चिकित्सा सुविधा खुशी एवं गौरव की बात है। पलामू चिकित्सा जगत में क्रांति कर रहा है। आशी केयर अस्पताल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)