google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नवमी के दिन विशाल भंडारे का आयोजन भक्तों की रही भारी भीड़*

*समाज जागरण* राजगढ़ मीरजापुर / विकासखंड राजगढ़ के ग्रामीण इलाकों में नवमी के दिन आज  मां दुर्गा की  पंडाल में सुबह से ही पूजा पाठ किया जा रहा है। जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ हो रही है। नव दुर्गा पूजा समिति नौडिहवा के प्रबंधकअनिल कुमार सिंह एवं अध्यक्ष गणेश सिंह ने कहां की मां दुर्गा के पंडाल में आए सभी भक्तगण मां की आरती और प्रसाद जरूर ग्रहण करें। आज विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है जहां पर सम्मानित जान को समाजसेवी अनिल सिंह और गणेश सिंहके द्वारा सम्मानित ग्रामीणों को किया जाएगा।

इसके अलावा गांव के ही बाबू नंदन सिंह, विवेक सिंह,शिवम सिंह, विनय सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, मनीष प्रजापति निक्की सोनी, छोटू सिंह, बृजेश सिंह, गोलू सिंह, सतीश सिंह, शुभम सिंह, प्रिंस सिंह, अभिषेक सिंह, दीपक सिंह, विनोद सिंह,राज सिंह, पुजारी राजकुमार सिंह रहे। आज नवमी के दिन विशाल भंडारे का आयोजन ग्रामीण और कमेटी के सदस्यों के द्वारा कराया जा रहा है।जहां पर हजारों की संख्या में भक्ति गए प्रसाद ग्रहण करेंगे।ग्रामीणों के भीड़ ज्यादा होने और जरूरत पड़ने पर प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा। इसके अलावा कोई अप्रिय घटना ना घटे पुलिस ग्रामीणों से सहयोग भी ले रही है। आज नवमी के दिन हवन पूजन मां की आरती और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)