google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तेलडीहा में दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य रंगारंग कार्यक्रम का आगाज*

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)मदनपुर (बिहार) औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के शक्ति गढ़ तेलडीहा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर दुर्गा आराध्य समिति द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मंच उद्घाटन के साथ रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं जिसमें प्रथम दिन स्कूली बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया, जबकि दूसरे दिन बृंदावन से आए कलाकारों ने झांकी की प्रस्तुति की।


कार्यक्रम में मंच उद्घाटन रामाश्रय सिंह, प्राचार्य जनता महाविद्यालय अम्बा(औरंगाबाद )द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने दुर्गा पूजा के महत्व और सांस्कृतिक मूल्य पर प्रकाश डाला।मंच संचालन अक्षय सिंह ने किया। जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व के आर पी विनय कुमार सिंह ने बताया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत प्रथम दिन स्कूली बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिसमें गीत, संगीत, नृत्य और अन्य कलाओं का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब बाह बही बटोरी और तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। वहीं दूसरे दिन बृंदावन से आए कलाकारों ने झांकी की प्रस्तुति की, जिसमें दुर्गा पूजा के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही।कलाकार  के रूप में सलोनी ,प्रियंका, अर्चिता, शालनी, लक्मी, गोपी, आर्दश, सुहाना, और शानु ने अपने अपने प्रतिभा का प्रस्तुति कर जलवा बिखेरा।मौके पर रणधीर सिंह, मनोज कुमार सिंह, सुधिर पाण्डये, सुजित सिंह, बंसत सिंह, गोरख सिंह मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)