google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मीरजापुर :रामलीला स्टेज से निकली श्रीराम बारात, सैकड़ो लोग शामिल

परशुराम – लक्ष्मण संवाद के बाद हुआ सीताराम विवाह

दैनिक समाज जागरण संवाददाता
ड्रमंडगंज(मीरजापुर)। स्थानीय बाजार में रामलीला के आठवें दिन शुक्रवार की रात्रि परशुराम लक्ष्मण संवाद के बाद सीताराम विवाह का मंचन हुआ।
रामलीला स्टेज से श्रीराम की बारात निकाली गई। महाराजा दशरथ अयोध्या से बारात लेकर जनकपुर पहुंचे। बारात में सैंकड़ों लोग शामिल हुए। बारात नगर भ्रमण करते हुए पुनः रामलीला मैदान में पहुंचा। सीताराम,माण्डवीभरत, उर्मिला लक्ष्मण, एवं श्रुतिकीर्ति शत्रुघ्न का एक ही समय में विवाह हुआ । उक्त अवसर पर रामलीला अध्यक्ष अंजनी कुमार सोनी, लवकुश केशरी, ओमकार केशरी, अनिल केशरी, विजय पाल, कृष्ण गोपाल, बसंतलाल, तारकेश्वर सहित श्रीरामलीला कमेटी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)