मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में होटल के भीतर युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने सलमान नामक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
आरोपी पर एक दलित युवती को होटल में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई है, जिसमें युवती को जबरन ले जाने का दृश्य होने का दावा किया जा रहा है। हालांकी पुलिस इस मामले मे प्रेम प्रंसग को भी जोड़ रही है। बताया जा रहा है की लड़की पहले से युवक को जानती है। किसी बात को लेकर दोनों मे विवाद हुआ और लड़की भागने लगी।
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
बताया जा रहा है कि घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस की कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मुठभेड़ के बाद आरोपी के हाथ जोड़कर माफी मांगने और अपनी गलती स्वीकार करने का वीडियो भी चर्चा में है। हालांकि, आरोपी के बयान और वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है।
वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई चर्चा में
मेरठ की इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। युवती को कथित तौर पर बंधक बनाकर दुष्कर्म किए जाने के मामले ने महिला सुरक्षा और अपराधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर फिर सवाल खड़े किए हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी की गिरफ्तारी चर्चा का विषय बनी हुई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
खबरों मे यह लिखकर की लड़की किस जाति की थी और लड़का किसी जाति की है समाज मे विघटन पैदा करने की कोशिश पत्रकार या अखबार को नही करनी चाहिए। अपराध और अपराधी कोई भी हो उसे सजा मिलनी चाहिए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.