दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 28 सितंबर 2023 दुर्गा पूजा मंडप परिसर एनटीपीसी सुरार मे भव्य तरीके से दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर सुरार पूजा समिति द्वारा एक बैठक अयोजित किया गया। इस बैठक मे सुरार ,घिरसिंडी,गोगराबांध,लालनगर, कदोखरी, सुहई एवम रेडिया के ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता मार्कण्डेय सिंह तथा संचालन सचिव धनंजय कुमार सिंह ने किया। बैठक में आय व्यय पर चर्चा किया गया।पंडाल बनाने से लेकर सजावट तक का पूरा जिमवारी समिति के संरक्षक बिनोद साव को दिया गया बैठक मे दिनाक 7 अक्तूबर को गांव के सभी लोगो द्वारा सुबह में दुर्गा मंडप के प्रांगण का साफ सफाई करने का निर्णय लिया गया। बैठक मे उपस्थिति सभी लोगो ने निर्णय लिया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा धूम धाम से मनाया जाए।
बैठक में कृष्णा सिंह,राणा प्रताप सिंह,कुलदीप सिंह,संजय सिंह,प्रमोद राम,भोला यादव,बिनोद सिंह,जितेंद्र सिंह,मोहन यादव,विक्रांत कुमार,पिंटू ठाकुर,करुणाकर मिश्रा, अनिरुद्ध सिंह, रघुवंश राम,पंकज पासवान,सतेंद्र राम,जयंत कुमार,विनय सिंह,अनूप कुमार सिंह, लव कुमार सहित अन्य उपस्थित थे ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



