धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हुए आरोपी ने वायरल की फोटो
समाज जागरण,ब्युरो चीफ बी जी मिश्र
हरदोई।लोनार थाना क्षेत्र में एक महिला ने एक मुस्लिम युवक पर नौकरी व शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पीड़ित महिला ने एएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। एएसपी ने पूरे मामले में थानाध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए है।
जानकारी के अनुसार लोनार थाना क्षेत्र के एक गांव में ब्यूटी पार्लर संचालिका से नौकरी व शादी का झांसा देते हुए एक युवक ने उसका शारीरिक शोषण किया। महिला ने युवक पर जब शादी के करने के लिए कहा तो महिला पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाब बनाया गया।महिला द्वारा धर्म परिवर्तन से मना करने पर शारीरिक सम्बन्ध के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल कर दिए गए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बताते चलें कि लोनार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उसकी कई वर्ष पूर्व शादी होने के बाद पति से विवाद हो गया था। जिसके कारण वह मायके में रहने लगी। और मायके में ही उसने ब्यूटी पार्लर खोल कर अपनी गुजर बसर कर रही है। आरोप है कि उसकी ब्यूटी पार्लर के सामने आरिफ की दुकान है। इसके कारण उसका आरिफ की दुकान पर आना जाना था। आरोप है कि आरिफ ने नौकरी दिलाने व शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। महिला के अनुसार कई बार अलग-अलग जगह पर बुलाकर उसका शारीरिक शोषण किया गया। महिला ने जब शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाब बनाया। विवाहिता ने आरोप लगाया कि आरिफ ने उसके साथ शारीरिक सम्बन्धो के समय ली गयी उसकी आपत्तिजनक फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लोनार थानाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी आरिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसको गिरफ्तार किया गया है।तथा महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



