google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर में छठ पूजा सेवा समिति की बैठक : मांगे आम नागरिकों से सुझाव

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) मंगलवार की रात्रि में नबीनगर के शनिचर बाजार स्थित दुर्गा चौक पर छठ पूजा को लेकर छठ पूजा सेवा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन डॉ अशोक कुमार ने किया।जिसमें आम नागरिकों से सुझाव मांगे गए। वहीं बैठक में आम नागरिकों ने महत्वपूर्ण सुझाव रखे जिसे स्वीकार किया गया।बैठक में पिछले वर्ष की आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। वहीं बैठक में गत वर्ष की भांति नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बिपिन सिंह की अध्यक्षता में बनी कमिटी को पुनः इस वर्ष के लिए सर्वसहमति से अनुमोदित किया गया।बैठक में छठ पूजा के सफल आयोजन के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।इस दौरान पुनपुन नदी और छठ घाट की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। छठ पूजा के दौरान घाट सहित नगर के सभी प्रमुख गलियों में रौशनी की व्यवस्था की जाएगी। छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।छठ पूजा के दौरान लगने वाले मेले के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी वहीं पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। छठ व्रतियों के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।बाहर से आए छठ व्रतियों के लिए ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी।वहीं छठ घाट का सौन्दर्यीकरण और गंगा आरती की विशेष व्यस्था किया जायेगा।बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने आश्वासन दिया कि पुलिस मेला क्षेत्र में हर संभव सहायता पूजा कमिटी को करने के लिए तैयार है।पूजा समिति ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे छठ पूजा के दौरान सहयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने में मदद करें।बैठक के अंत में बिपिन सिंह ने बैठक में सभी आगंतुकों को धन्यवाद दिया और आश्वासन दिया कि छठ पूजा में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की है । मौके पर मुखिया अम्बरीष प्रधान,पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद अग्रवाल, वार्ड पार्षद अजय प्रसाद,मुरारी सिंह, इंदल सिंह, ओबिंद राम, विकास कुमार,, ओम प्रकाश अग्रवाल, विनोद दास, सुनील बोस,, कामता प्रसाद, सुशील बरेलिया,गुलाम मोहम्मद,शमशाद,दीपक चंद्रवंशी, धर्मवीर सिंह,राजेश कुमार सिंह ,रामजीत शर्मा सहित बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)