google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रीजनल कंपटीशन जबलपुर में शहडोल के लिटिल स्टार एकेडमी फॉर अबेकस एंड वैदिक मैथ्स के बच्चों ने बाजी मारी

रविवार 12 अक्टूबर को “बनी एजुकेशन जबलपुर “के तत्वाधान में अबेकस का रीजनल लेवल कम्पटीशन का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के विभिन्न सेंटर के क़रीब 500 बच्चों ने भाग लिया।

शहडोल में संचालित “लिटिल स्टार एकेडमी फॉर अबेकस एंड वैदिक मैथ्स“ के क़रीब 60 बच्चों ने भाग लिया जिसमें से 27 बच्चों ने ट्रॉफी पर अपना क़ब्ज़ा किया।

एडवांस लेवल कंपटीशन में अक्षत तिवारी, जुहैब ख़ान और अवंतिका सिंह ने और बेसिक लेवल में अभय गुप्ता ने फाउंडेशन लेवल में रुद्रांश सिंह ने इंट्रोडक्टरी लेवल में शिवांश कुमार, अक्षिता जायसवाल, आद्या जायसवाल हर्ष उईके ने एलिमेंटरी लेवल में दिव्यांश भोते, अक्षत केसरवानी, आरना गुप्ता, अवनी सिंह, गौरवी सिंह, अद्विक अम्बेडकर, स्तुति पनिका, आरुषि सिंह, समीक्षा सिंह ने लर्नर लेवल में प्रतीक पटेल, अविक जैन, प्रांजल गुप्ता ने और प्रिपरेटरी लेवल में माही केशरी ने अपना स्थान सुरक्षित किया।

लिटिल स्तर की संचालिका सोनिया शाकिर ने बताया कि एक महीने से प्रतिदिन एबेकस की प्रैक्टिस क्लास आशीर्वाद कॉलोनी में स्थित सेंटर में संचालित की जा रही थी।

बच्चों और फ़ैकल्टी की कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप इतनी बड़ी सफलता मिली और छोटे-छोटे बच्चों ने गणित में अपने हुनर का झंडा फहराया।

लिटिल स्टार अकादमी द्वारा एबेकस की ऑनलाइन क्लास भी चलाई जाती है ऑनलाइन क्लास में पढ़ने वाले बच्चे सिवनी और भोपाल से आये थे। ऑनलाइन क्लास के 5 बच्चों ने ट्रॉफी जीती।

अबेकस गणित के सवालों को हल करने की सबसे तेज़ और सबसे पुरानी विधि है जिससे चुटकियों में गणित के बड़े-बड़े सवाल हल होते हैं।

इस प्रतियोगिता में बच्चों ने सिर्फ 8 मिनट में 140/150 सवाल हल किए और परिणाम स्वरूप उन्हें ट्रॉफी प्राप्त हुई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)