google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*मेह पुल क्षतिग्रस्त, भारी वाहनों के परिचालन पर रोक*


दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद) नबीनगर (बिहार) बारुण–नवीनगर मुख्य पथ पर स्थित मेह गांव के समीप सोन नहर पर बना मेह पुल क्षतिग्रस्त हो गया है।मेह पुल इस क्षेत्र का महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है।पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। इस पुल पर आवागमन को लेकर प्रशासन ने नई गाइडलाइन जारी की है।

प्रशासन के नए निर्देश में भारी वाहनों का परिचालन मेह पुल से पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।भारी वाहनों को नवीनगर – अम्बा – चतरा होते हुए एनएच-2 का उपयोग करने का निर्देश दिया गया है।साथ ही भारी वाहनों का परिचालन अब रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक ही किया जाएगा।हल्के वाहनों के लिए भी प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की है।

वहीं अम्बा चौक पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष निर्देश दिए गए हैं। वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाएंगे।प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्देशों का पालन करें और क्षतिग्रस्त पुल पर अनावश्यक दबाव न डालें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)