google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दिमागी डिस्टर्ब व नशे में धुत विदेशी महिला मारवाड़ी हॉस्पिटल में किया तोड़फोड़ मचाया उत्पात


वाराणसी गोदौलिया स्थित दशास्वमेध थाना क्षेत्र में एक विदेशी महिला ने श्री राम लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल में घुसकर काफी तोड़फोड़ की जिसकी सूचना दशास्वमेध थाना प्रभारी को दिया गया। कुछ देर बाद थाना प्रभारी ना आकर के ना फैंटम भेज करके उनके जीप के एक ड्राइवर लल्लन पहुंचे और वहां से तुरंत भाग निकले। जबकि थाने के ड्राइवर लल्लन को अपने थाना प्रभारी को सूचना देना चाहिए था सूचना न देकर अस्पताल से निकल पड़े। किसी तरह अस्पताल के कर्मचारी ने मिलकर विदेशी महिला को बाहर किया। जिससे अस्पताल में बड़ा हादसा होने से तो बच गया लेकिन वह विदेशी महिला फिर गोदौलिया पहुंचकर मदनपुर पुलिस चौकी के सामने काफी उत्पादन मचाया और पुलिस भी कुछ नहीं कर पाई। खबर लिखे जाने तक इस बात की पुष्टि नही हो पायी है कि महिला की मानसिक हालत खराब है या फिर नशे मे उत्पात मचायी है। लेकिन इस मामले मे पुलिस की लापरवाही जरूर सामने आयी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)