छोटे व्यापारियों व स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने कैट बिलासपुर ने किया बिजनेस 3-0 का आयोजन
व्यापार एवं नेटवर्क बढ़ाने वोकल फॉर लोकल पर दिया ज़ोर
सुनील चिंचोलकर
बिलासपुर, छत्तीसगढ़। कैट बिलासपुर इकाई की ओर से होटल टोपाज़ में बिजनेस 3-0 का आयोजन किया गया। इस बिजनेस का उद्देश्य स्थानीय व्यापारियों का आपस में नेटवर्क बढ़ाकर व्यापार को बढ़ाना था। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वोकल फ़ॉर लोकल के तर्ज पर स्थानीय व्यापारियों के व्यापार को बढ़ावा देने व कैट के सदस्य व्यापारियो को मंच प्रदान कर कैट सदस्यों के व्यापार एवं नेटवर्क बढ़ाने के लिए किया गया।
कार्यक्रम में सभी व्यापारियों ने अपना परिचय देते हुए अपने अपने व्यवसाय की खासियत बताई , अपने बिज़नेस नेटवर्क को बढ़ाया और ऑन द स्पॉट लगभग तीस लाख का व्यवसाय पास ऑन हुआ और एक माह में लगभग तीन से पांच करोड़ का व्यवसाय लोकल कैट सदस्यों के बीच होगा, ऐसी उम्मीद है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी, कैट वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष व बिलासपुर के प्रभारी राकेश ओचवानी , प्रांतीय उपाध्यक्ष राजू सलूजा कैट युवा प्रदेश अध्यक्ष कांति भाई पटेल निर्वतमान युवा प्रदेश अध्यक्ष अवनीत सिंह रहे।कार्यक्रम के अंत मे बिलासपुर कैट इकाई के नवनियुक्त पदधारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। अनामिका दुबे , निहारिका त्रिपाठी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही साथ कैट अध्यक्ष किशोर पंजवानी एवं बिलासपुर महामंत्री हीरानंद जयसिंह ने बताया कि अब यह बिज़नेस 3.0 वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम बिलासपुर कैट पदाधिकारियों द्वारा प्रत्येक माह किया जाएगा जिसमें कैट बिलासपुर द्वारा अलग अलग ट्रेड के व्यापारियों को भी बुलाया जाएगा और आपस में व्यापार का आदान प्रदान किया जाएगा।कार्यक्रम के सूत्रधार हीरानन्द जयसिंह को जितेंद्र गांधी राजू सलूजा , राकेश ओचवानी व किशोर पंजवानी ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में
कैट अध्यक्ष किशोर पंजवानी, कैट महामंत्री हीरानंद जयसिंह, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप खेंडेलवाल, संजय मित्तल, सुरेंद्र सिंह अजमानी, संगठन मंत्री व मीडिया प्रभारी परमजीत उबेजा उपाध्यक्ष प्रवीण सलूजा, अनिल गुप्ता, हरदीप होरा , प्रमोद वर्मा ,विष्णु गुप्ता, अरविंद वर्मा, विदुत मंडल, प्रवीण सोनी, गोविंद झमवानी की भूमिका उल्लेखनीय रही।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



