google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ट्रेन से गिरकर अधेड़ गंभीर रूप से घायल

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
सेवापुरी-चौखंडी स्टेशन के बीच शनिवार दोपहर एक अधेड़ व्यक्ति ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बलिया के रेवती निवासी लगभग 50 वर्षीय विनोद नामक यह व्यक्ति रेल यात्रा के दौरान गहरपुर खड़ौरा प्राथमिक विद्यालय के समीप दुर्घटना का शिकार हुआ। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।


घटना का पता तब चला जब आसपास के ग्रामीण रेलवे ट्रैक की ओर गए और घायल अवस्था में पड़े अधेड़ को देखा। उन्होंने तुरंत समीप के गेटमैन सोनू पटेल को घटना की सूचना दी।


गेटमैन की सूचना पर चौखंडी के स्टेशन मास्टर पारिवेश गुप्ता ने कंट्रोल रूम को जानकारी दी और आरपीएफ को मौके पर भेजा। इसी बीच ग्रामीणों ने 108 नंबर एंबुलेंस को बुलाया।


एंबुलेंस द्वारा घायल को हाथी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। अधेड़ के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यह घटना संतुलन बिगड़ने के कारण हुई होगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)