क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

*समाज जागरण वाराणसी
ओंकार नाथ
दानगंज, राष्ट्रीय आविष्कार योजना अंतर्गत विकास खंड क्षेत्र चोलापुर के समस्त परिषदीय उच्चप्राथमिक, कंपोजिट विद्यालय व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ तीन बच्चों की ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता शनिवार को आयोजित की गई। जिसमें कुल 117 प्रतिभागी बच्चों द्वारा विद्यालय के विज्ञान शिक्षक के साथ प्रतिभाग किया गया।

प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ 25 बच्चों का पांच-पांच बच्चों का ग्रुप बनाया गया। जिसकी सूची जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को जिला स्तरीय की प्रतियोगिता के लिए प्रेषित कर दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी चोलापुर नागेंद्र सरोज द्वारा प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया तथा एआरपी पुनीत कुमार सिंह, अरुण पांडे तथा अरविंद दीक्षित द्वारा प्रतियोगिता संपन्न कराई गयी। परीक्षा के आयोजन में सत्येंद्र नाथ मिश्रा, कार्यालय लिपिक पंकज मिश्रा सहायक लेखाकार, विशाल गुप्ता ब्लॉक क्वालिटी कोऑर्डिनेटर, बंधु प्रकाश चौबे, प्रमोद कुमार यादव तथा प्रतीक कुमार कार्यालय सहायक द्वारा अपना योगदान दिया गया।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)