समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
कपसेठी थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव स्थित एक आम के बगीचे में शुक्रवार को 60 वर्षीय एक वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।मृतक की पहचान अर्जुनपुर निवासी राजेंद्र दुबे (लगभग 60 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह पिछले करीब 30 वर्षों से वाराणसी शहर के बीएलडब्ल्यू क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रह रहे थे।
लगभग 10 दिन पहले वह अपने पैतृक गांव अर्जुनपुर गेहूं की मड़ाई कराने की बात कहकर घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे।शुक्रवार सुबह उनका शव गांव के ही एक आम के बगीचे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना पर पहुंची कपसेठी पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तलाशी के दौरान मृतक के पास से आधार कार्ड, दो मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल चार्जर और लगभग 3000 रुपये नकद बरामद हुए।राजेंद्र दुबे अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों का परिवार छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी निर्मला देवी का निधन वर्ष 2024 में हो चुका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मृत्यु के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



