google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हार्टमन इण्टर कॉलेज हार्टमनपुर के 10वीं व 12वीं के मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण

​हार्टमन इण्टर कॉलेज हार्टमनपुर, गाजीपुर में यूपी बोर्ड का सत्र 2025-26 का परिणाम जारी हुआ। कक्षा 10वीं व 12वीं में सर्वोच्च अंक पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।


​सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर विद्यालय के प्रबन्धक फादर पी० विक्टर ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि हार्टमन इण्टर कॉलेज हार्टमनपुर ग्रामीण क्षेत्र में एक ऐसा विद्यालय है जहां पर बच्चों के विषय के साथ-साथ व्यवहारिक, सामाजिक तथा आचरण से सम्बन्धित बातों को बताया जाता है जिससे उनके जीवन पर अच्छा प्रभाव पड़ सके। फादर ने कहा कि छात्र अपने रूचि के अनुरूप अपना पाठ्यक्रम चुनें यही सफलता का मन्त्र है।


सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 10 वीं के छात्र ओमकार, राजकमल कुशवाहा, रिषिका कुशवाहा एवं 12वीं के छात्र विक्की भारती व शाइस्ता परवीन को विद्यालय के संस्कृत प्रवक्ता श्रीराम सर द्वारा बच्चों को अंगवस्त्र पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापक/अध्यापिका मौजूद रह कर छात्रों को उज्जवल जीवन का आशीर्वाद दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)