google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण/सुधांशू रंजन/ब्यूरो चीफ/पटना

पटना: पटना पुलिस और मुंगेर पुलिस के संयुक्त छापेमारी मे एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की  गौरीचक थाना क्षेत्र के पियरिया गांव से दीपक सिंह के मकान में वर्षों से मिनी गन के फैक्ट्री का संचालन हो रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को लगी जिसके बाद पटना पुलिस ने एक टीम गठित कर उस मकान मे छापेमारी की जहां से पुलिस ने मिनी गन बनाते मुंगेर के दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और मौके से भारी मात्रा में बंदूक बनाने के औजार और रॉ मैटेरियल बरामद किया हैं। उल्लेखनीय है कि गृह स्वामी दीपक सिंह पहले भी आर्म्स एक्ट मामले में जेल जा चुका हैं। फिलहाल पुलिस पुरे मामले की छानबीन जुटी हुई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)