समाज जागरण ब्यूरो चीफ विवेक देशमुख
मस्तुरी । बिलासपुर जिले के जिला पंचायत सभापति के जन्मदिन पर उनके क्षेत्र क्रमांक 13 के कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों ने उनकी लंबी उम्र की कामना करते हुए बधाई दी साथ ही उनके जन्मदिवस पर उन्हें बधाई स्वरूप मल्हार के करीब 35भाजपा कार्यकर्ताओं ने काग्रेस पार्टी का दामन थामा साथ ही जिला पंचायत सभापति के कार्यों को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामकर आने वाले विधानसभा चुनाव में मस्तूरी में कांग्रेस विधायक के साथ प्रदेश में पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया बधाई देने के लिए मस्तुरी विधान सभा के अनेक ग्राम पंचायत बसंतपूर, मुकुंदपूर, शिवटिकरी, आमगांव, कोकडी, हर्दी, बहतरा, गिधपुरी, लोहर्सी, खपरी, ठाकुरदेवा, कुटेला, चकरबेढा, मल्हार, बेटरी, जैतपुर, बुढ़ीखार, बकरकुदा, थेम्हापार, चौहा, टिकारी, खोरसी, खैरा, किसानपरसदा, मस्तुरी पत्रकार संघ और हीर्री मे सभी कार्यकर्ता ने केक और मिठाई बाट कर राजमहंत राजेश्वर भार्गव का जन्म दिन मनाए और आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को प्रचंड मतों से कांग्रेस के विधायक बनाने का सभी ने संकल्प लिया ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



