समाज जागरण
शाहजहांपुर। नगर निगम के तत्वावधान में शनिवार को अवंतीबाई पार्क से चिनौर रोड तक सड़क किनारे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आम और जामुन के पौधे लगाकर किया। इस मौके पर नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्र, महाप्रबंधक जल व उद्यान प्रभारी विजय नारायण मौर्य, अधिशासी अभियंता जल सुशील कुमार समेत निगम के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संभ्रांत नागरिकों व जनप्रतिनिधियों में अरुण मिश्रा, तरुण शर्मा, छोटेलाल वर्मा, मोहित शर्मा, हर्ष कुमार और अजय सिंह आदि शामिल रहे। मंत्री खन्ना ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही नहीं बल्कि उन्हें जीवित रखना भी हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाएगा और नागरिकों को शुद्ध ऑक्सीजन उपलब्ध कराएगा। साथ ही क्षेत्रवासियों से समय-समय पर पौधों की देखरेख करने की अपील भी की।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



