google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दुर्गा मंदिर मार्केट में वित्त मंत्री ने की व्यापारियों से अपील

समाज जागरण
शाहजहांपुर। शहर के विकास की राह में एक और बड़ा कदम उठाते हुए शनिवार प्रातः वार्ड स्थित दुर्गा मार्केट पहुंचे वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने व्यापारियों से संवाद कर दुर्गा मार्केट कॉरिडोर के लिए सहयोग की अपील की। मंत्री खन्ना ने कहा कि कॉरिडोर बनने से मार्केट का स्वरूप बदलेगा और आने वाले दिनों में व्यापार को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी दुकानदार अपने-अपने दुकानों को नाली के पीछे की हद में ले जाकर नाली को खुला छोड़ें। इससे न केवल साफ-सफाई और आवागमन में आसानी होगी बल्कि व्यापार को भी नई ऊँचाइयाँ मिलेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि कॉरिडोर के बन जाने के बाद व्यापारियों को कई तरह के फायदे होंगे। आधुनिक स्वरूप की यह मार्केट शहरवासियों के लिए सुविधाजनक तो होगी ही, साथ ही व्यापार में भी इजाफा करेगी। इस मौके पर कुछ दुकानदारों ने स्वयं ही अपने चबूतरे तोड़कर अतिक्रमण हटाया जो सराहनीय कदम माना जा रहा है। मंत्री ने इस पहल को अन्य व्यापारियों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि आज का आपका छोटा प्रयास आने वाले कल के लिए बहुत फलदाई होगा। यह कॉरिडोर न केवल विकास की गंगा बहाएगा बल्कि व्यापारियों के लिए भी हितकारी सिद्ध होगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)