समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
माध्यमिक विद्यालयों की मिर्जामुराद जोन की खेलकूद प्रतियोगिता गंगापुर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में किसान इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक तथा आयोजन समिति के संयोजक जितेंद्र सिंह के देखरेख में हुई।इस दौरान यहां पर 36 विद्यालयों के माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र और छात्राओं ने हिस्सा लिया। यहां भाला प्रक्षेप में किसान इंटर कॉलेज के अमन यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।अमन ने गोला डिसकस और हैमर में भी सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।जूनियर वर्ग में भाला प्रक्षेप में गंगापुर इंटर कॉलेज के आदित्य पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर की दौड़ में सब जूनियर वर्ग में विकास पाल किसान इंटर कॉलेज मिर्जामुराद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि खजूरी के संदीप द्वितीय स्थान पर रहे। 100 मीटर के सीनियर वर्ग दौड़ में किसान इंटर कॉलेज मिर्जामुराद की शिवानी प्रथम स्थान पर रही। बालिकाओं के 400 मीटर सीनियर वर्ग में गंगापुर इंटर कॉलेज की प्रियंका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाला प्रक्षेप में अंबिका प्रसाद सिंह इंटर कॉलेज भैरवनाथ की साक्षी कनौजिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।ऊंची कूद में किसान इंटर कॉलेज की खुशी प्रथम स्थान पर रही।गोला प्रक्षेप में बढ़ैनी की काव्य वर्मा प्रथम स्थान पर रही। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के खेल शिक्षक उपस्थित थे। प्रमुख खेल शिक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, घनश्याम चोटीवाला, मुनीब कुमार, जटाशंकर और ध्रुवनाथ ने विभिन्न खेलों के निर्णायक मंडली में निर्णायक प्रमुख की भूमिका में रहे जबकि इस दौरान यहां पर आर डी राय, राकेश पाल, अर्जुन प्रसाद, सुभाष,जटाशंकर आदि खेल शिक्षक भी उपस्थित रहे। डॉक्टर अरुण सिंह ने छात्रों से परिचय प्राप्त कर दौड़ का शुभारंभ कराया।आनंद सिंह,प्रणय सिंह, राकेश सिंह,हरिकेश प्रसाद,अनीश यादव भी खेल मैदान पर उपस्थित रहे।



