समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
आज बुधवार को एनसीईआरटी, नई दिल्ली की एक टीम द्वारा जनपद वाराणसी के सेवापुरी ब्लॉक के तीन प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नवनीपुर,प्राथमिक विद्यालय रामेश्वर प्रथम तथा प्राथमिक विद्यालय रामेश्वर द्वितीय शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान टीम ने सबसे पहले प्रार्थना सभा में भाग लेते हुए बच्चों की गतिविधियों का अवलोकन किया। इसके पश्चात टीम द्वारा कक्षा अवलोकन, शिक्षण अधिगम प्रक्रिया का मूल्यांकन तथा विद्यालय के भौतिक संसाधनों का निरीक्षण किया गया। साथ ही, विद्यालय में बालक एवं बालिका शौचालयों की स्थिति का भी जायजा लिया गया।
टीम ने शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए विद्यालय की वर्तमान शैक्षिक एवं भौतिक स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के अंत में समस्त शिक्षकों के साथ एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कक्षा 1 एवं 2 की नवीन एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों के डिज़ाइन, निर्माण एवं उपयोग पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। टीम ने इन पुस्तकों की विशेषताओं को बिंदुवार रूप में समझाया, जिससे शिक्षकों को अध्यापन में सहायता प्राप्त हो सके।
अंत में विद्यालय परिवार की ओर से एनसीईआरटी टीम के प्रति आभार प्रकट किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



