google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गुन्नौर। मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीन गंभीर घायल

आए दिन धड़ल्ले से ग्रामीण क्षेत्र व नगर में मिट्टी से लदे दौड़ते हैं मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्राली

गुन्नौर तहसील क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे जिसमें बाइक पर सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अपने सरकारी गाडी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने एक की हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया, पुलिस ने मिट्टी से लदे ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर थाने ले आई। वही सूचना पर सामुदायिक केंद्र पर पहुंचे परिजन दो घायलों को निजी अस्पताल ले गए। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

जुनावई थाना क्षेत्र के गांव असादपुर निवासी और दिलीप कुमार पुत्र रणविजय, गौरव पुत्र राजकुमार, आप ने मौसेरे भाई अर्जुन के साथ मंगलवार दोपहर किसी काम से बबराला जा रहे थे तभी वह बदायूं मेरठ हाईवे पर ममता नर्सिंग होम के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रहे मिट्टी से लगे ट्रैक्टर ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अपनी गाड़ी से गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने दिलीप पुत्र रणविजय की हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ हर सेंटर रेफर कर दिया, यहां सुचना पर पहुंचे परिजन अर्जुन व गौरव को निजी अस्पताल ले गए। वही पुलिस मिट्टी से लदे ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर थाने ले गई।

गुन्नौर तहसील क्षेत्र में मिट्टी का अवैध कारोबार रात-दिन धड़ल्ले से जारी है। जोकि शाम ढलते ही नगर व ग्रामीण इलाकों में ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी भरकर दौड़ते नजर आते हैं। जिससे ट्रैक्टर की ओवर स्पीड के चलते रोड पर चलने वाले बाइक सवारों व गली मोहल्ला में बच्चों के लिए मुसीबत का सबब बन रहे हैं। जबकि गुन्नौर तहसील पर सभी उच्च अधिकारी बैठते व हाइवे से निकलते हैं,लेकिन इस और कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है, जिसके चलते मिट्टी माफिया के हौसले बुलंद हैं। जिस तरीके से मिट्टी माफिया दिन में ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी लाद कर हाइवे पर दौड़ते हैं उससे लगता है कि कहीं ना कहीं खेल साठगांठ से चल रहा है।

portalratecard
portalratecard

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)