मोहनलालगंज, लखनऊ।
कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र अंतर्गत मऊ गांव के पास नहर किनारे एक खेत में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, वहीं पुलिस अधिकारी व फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अलमाज़ उर्फ अज्जू पुत्र रबी मोहम्मद, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी मऊ गांव के रूप में हुई है। युवक का शव नहर किनारे खेत में पड़ा मिला, जिसके चेहरे पर कई गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना पर एडीसीपी साउथ, एसीपी मोहनलालगंज, कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
🗣️ एडीसीपी साउथ का बयान
एडीसीपी साउथ ने बताया कि नहर किनारे युवक का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



