google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विधायक सह भाजपा प्रत्याशी श्रीमति पुष्पा देवी ने किया क्षेत्र का तूफानी दौरा

समाज जागरण सवादाता दीपक कुमार प्रखंड छत्तरपुर

ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और किसान भाइयों ने दिया सहयोग और समर्थन का भरोसा

विधायक सह भाजपा प्रत्याशी श्रीमति पुष्पा देवी ने आज दर्जनों गांव का तूफानी दौरा किया। इस दौरान पुष्पा देवी ने ग्रामीणों के सामने अपने किए गए विकास कार्यों का उल्लेख भी किया।
पाटन प्रखंड अंतर्गत नावां जयपुर, पचकेडिया, कोल्हूआ, हरैया, द्वामा, खजुरी, दीपौआ इत्यादि गांव का दौरा किया।
क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि विधानसभा प्रत्याशी के तौर पर श्रीमति पुष्पा देवी सबसे लोकप्रिय और पहली पसंद है। ग्रामीणों ने बताया कि श्रीमति पुष्पा देवी इस क्षेत्र की पहली विधायक है जो काम के बदले वोट मांग रही है।
इस दौरान कई एक गांव में एक नई स्थिति देखने को भी मिली। राजद के परंपरागत वोटर का झुकाव श्रीमति पुष्पा देवी के पक्ष में दिखा। बातचीत के दौरान हरैया खुर्द के मुस्लिम वोटरों ने बताया कि अब वो विकास कार्यों के साथ है और अब उन्हें कोई बेवकूफ नहीं बना सकता। एक स्वर में उन्होंने कहा कि उनका समर्थन विकास की नई परिभाषा गढ़ने वाली विधायक श्रीमति पुष्पा देवी के साथ है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)