समाज जागरण सवादाता दीपक कुमार छत्तरपुर
पलामू। छत्तरपुर रईडीह रोड स्थित कौशल विकास योजना के छात्र छात्राओं के द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर प्रभावशाली प्रभात फेरी निकाली जिसमे प्रभारी प्राचार्य व शिक्षकों के नेतृत्व में अनुशासित होकर स्लोगन तख्ती एवं मतदाता जागरूक संबंधित छात्र छात्राओं ने विभिन्न नारे लगाते हुए नगर भ्रमण किया.इस प्रभात फेरी का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव के लिए लोगो को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करना था. प्रभात फेरी की शुरुआत कौशल विकास योजना से हुई जो सरईडीह मोड होते अंचल कार्यालय वहां से प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार के साथ अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार भी शामिल हुए. प्रभात फेरी अनुमंडल कार्यालय से पुनः कौशल विकास योजना तक समापन्न किया गया. प्रभात फेरी में छात्रों ने नारे लगाए एक दो तीन चार वोटर हो होसियार जैसे विभिन्न नारे और पोस्टरों के माध्यम से लोगो को मतदान करने के लिए प्रेरित किया
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



