— हेमंत सोरेन की आकर्षक पेंटिंग भेंट की
उमाकांत दैनिक समाज जागरण संवाददाता
खरसावां : खरसावां के झामुमो विधायक दशरथ गागराई ने रांची में पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन से मुलाकात की. 148 दिन के बाद जमानत मिलने पर हेमंत सोरेन से मिलकर खरसावां विधानसभा की जनता की ओर से शुभकामनाएं दी। विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि सत्य की असत्य पर जीत हुई केंद्र की भाजपा सरकार ने लोकसभा चुनाव के पूर्व झारखंड की आवाज को दबाने के लिए निर्दोष हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया गया था।इडी को हेमंत सोरेन के विरुद्ध एक भी साक्ष्य नहीं मिल पाया है।इस दौरान दोनों नेताओं में क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई.इस दौरान दशरथ गागराई ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को पेंटिंग भेंट की.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



