पुलिस ने आरोपी के पास से एक बाइक व दो मोबाइल किया बरामद
दैनिक समाज जागरण प्रतिनिधि दिनारा रोहतास
ग्रामीणों ने चोरी के एक इलेक्ट्रिक मोटर साथ दो चोर को पकड़ पुलिस के किया हवाले। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बाइक एवं दो मोबाइल को बरामद किया। मिली जानकारी के अनुसार दिनारा थाना क्षेत्र के बराढ़ी गांव के बधार से खेत में लगे इलेक्ट्रिक मोटर को चुराकर ले जाते देख ग्रामीणों ने दो चोर को पकड़ लिया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी। चोरी की घटना को सुन स्थानीय पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंच चोरी के एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ दो चोर को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दिनारा थाना क्षेत्र के चोर पोखर इंग्लिश गांव का रहने वाला लाल बिहारी सिंह का पुत्र नीरज कुमार एवं शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोनहर गांव का रहने वाला लाल बहादुर सिंह का पुत्र अरविंद कुमार बताया जाता है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी के पास से एक बाइक एवं दो मोबाइल को पुलिस ने बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र के बराढ़ी निवासी वादी पीड़ित रवि नंदन तिवारी के लिखित आवेदन के आधार पर कांड दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



