समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी
आज रोहनिया विधानसभा के विकास कार्यों की कड़ी में विधायक रोहनिया डॉ. सुनील पटेल द्वारा रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के अलाउद्दीनपुर कंपोजिट विद्यालय प्रांगण मे 188.88 लाख की लागत से हुआ 23 नवीन कार्यों का शिलान्यास किया गया। विधायक ने कहा कि आने वाले समय में 10 करोड़ का और इंटरलॉकिंग का लक्ष्य रखा हूं। जिसको एक महीने के बाद उसको भी कराने का कार्य जल्द से जल्द करूंगा जिससे क्षेत्र का विकास को और गति मिलेगा।केंद्र सरकार के मुख्य उद्देश्य सबका विकास को ध्यान में रख कर हम सभी लोग जनता की सेवा कार्य में जुटे हुए है।आज
कार्यक्रम में आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल, सियाराम पटेल, राजेंद्र पटेल, बसंत लाल पटेल, दिनेश पटेल, संतोष , मुमताज , श्याम नारायण पाल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



