google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जनसेवा में समर्पित रहा कानपुर की पूर्व मेयर सरला सिंह का जीवन, जयंती पर भाजपा नेता जीत सिंह ने वृद्धाश्रमों में किया भोजन वितरण

सुनील बाजपेई
कानपुर। यहां की चर्चित भाजपा नेता और पूर्व में रहीं सरला सिंह की जयंती पर भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह ने प्रमुख लोगों के साथ दामोदर नगर रतनपुर स्थित वृद्धाश्रम में भोजन वितरित कर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।
जुझारू भाजपा नेता रहीं पूर्व मेयर सरल सिंह के बारे में यह भी अवगत कराते चलें कि समस्याओं के खिलाफ कानपुर के विकास में उनका बहुत अहम रोल रहा है। उनके मिलनसार और सहयोगी स्वभाव ने उन्हें लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय भी बना रखा था। और आज उन्हीं के पद चिन्हों पर उनके चर्चित युवा भाजपा नेता बेटे जीत प्रताप सिंह भी चल रहे हैं।
अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में समस्याओं के खिलाफ जुझारू तेवर वाले तेजतर्रार और व्यवहार कुशल हर किसी के सुख दुख में सदैव खड़े होने वाले चर्चित वरिष्ठ भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के मौके पर मुख्य रूप से विजय प्रताप सिंह , शांतनु सिंह, श्रीमती श्वेता सिंह , तरुण खन्ना , श्रीमती जया शुक्ला , पुष्पा , रीना, महेंद्र पांडे, कमल तिवारी , अजय भदौरिया , दिनेश सिंह , अरविंद रावत , सुरेश गुप्ता , शिवा ठाकुर , युवराज सिंह, टीकम सिंह , बी के विश्वकर्मा , अंकित और राजकमल आदि मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)