google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विधायक फुंदेलाल सिंह ने मैंकल पार्क सौंदर्यीकरण का किया लोकार्पण

मां नर्मदा के जल की पवित्रता बनी रहे जलधारा में अपशिष्ट ना डालें – विधायक मार्को
अमरकंटक। पवित्र नगरी अमरकंटक नगर परिषद द्वारा अमृत 2.0 योजना अंतर्गत मेंकल पार्क के सौंदर्यी करण का विधिवत लोकार्पण किया एवं मध्य प्रदेश शासन द्वारा शुरू किए गए जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन कार्यक्रम समापन किया । पुष्पराजगढ़ के लोकप्रिय विधायक फुंदे लाल सिंह मार्को ने इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 1 मई 25 से 30 जून 25 तक राज्य शासन द्वारा चलाए गए जल गंगा संवर्धन अभियान में विभिन्न जल स्रोतों की साफ सफाई की गई ताकि हमारे जल स्रोत कल कल निनाद करते शुद्ध जल प्रवाहित होते रहे जल से ही हमारा जीवन है इसी तरह पर्यावरण से शुद्ध जल वायु जो प्राण वायु है हमें प्राप्त होती है पतित पावनी मां नर्मदा जी का जल साफ सुथरा रहे गंदगी ना डालें अपशिष्ट ना डालें नर्मदा जी को आप पवित्र ना करें जल और वायु दोनों ही हमारे प्राण रक्षक हैं किसी भी जल स्रोत को गंदा न होने दे साफ सुथरा रखें जल स्रोतों को साफ रखना हमारा नैतिक दायित्व है ।


नगर परिषद अमरकंटक द्वारा आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन कार्यक्रम का तथा अमृत 2.0 योजना के तहत मेंकल पार्क के सौंदर्यीकरण का विधिवत लोकार्पण आज मैंकल पार्क अमरकंटक में किया गया मुख्य अतिथि विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष पार्वती सिंह उईके विशिष्ट अतिथि जनों नगर परिषद के पार्षद गणों नो कार्यक्रम के प्रथम चरण में मां नर्मदा जी के छायाचित्र पर विधिवत पूजन अर्चन किया तत्पश्चात शिला पटिका अनावरण किया । कार्यक्रम में नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी चैन सिंह परस्ते ने सभी अतिथियों का स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन प्रकाश द्विवेदी विकी द्वारा किया गया । कार्यक्रम को प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष अंबिका तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं कोरोना कोरोना काल में हमें कृत्रिम ऑक्सीजन वायु लेना पड़ा था पर्यावरण संरक्षण संवर्धन की दिशा में वृक्षा रोपड़ करें जल स्रोत साफ सुथरे रखें नर्मदा जी जीवन दायिनी है नर्मदा जी के जल की पूजा की जाती है तथा श्रद्धालु निरंतर परिक्रमा करते रहते हैं ऐसी है हमारी मां नर्मदा ।


नगर परिषद अमरकंटक द्वारा आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन कार्यक्रम एवं अमृत 2.0 योजना के तहत माइकल पार्क सौंदर्यीकरण का लोकार्पण कार्यक्रम में अमरकंटक विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता अंबिका तिवारी संत नर्मदानंद जी महाराज जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष पांडे नर्मदा मंदिर पुजारी धनेश द्विवेदी वंदे महाराज सुनील द्विवेदी पार्षद देवानंद खत्री जोहनलाल चंद्रवंशी शक्ति पांडे सुखनंदन सिंह रोशन पनारिया सावित्री सिंह पवन तिवारी सोनू द्विवेदी विक्की द्विवेदी मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष श्यामलाल सेन रूपेश द्विवेदी देवेंद्र जैन पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद बलीराम केवट लखन झरिया वीरू तंबोली पत्रकार धनंजय तिवारी श्रवण उपाध्याय एवं उमाशंकर पांडेय मुन्नू आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)