google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड से एक दिल दहला देने वाली घटना

दैनिक समाज जागरण 30.06.2025 जिला संवाददाता चांद कुमार लायेक पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर

पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड से एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें शंख नदी के तेज बहाव में एक युवक पेड़ के सहारे जिंदगी से जद्दोजहद करता नजर आ रहा है. जानकारी के अनुसार, डुमरिया प्रखंड के बड़ाकांजिया पंचायत के मुखिया सुरेश हेंब्रम का पुत्र सुगनाथ हेंब्रम रविवार को जादू‌गोड़ा क्षेत्र के बुरुई पुल पर अपने चार दोस्तों कारर साथ खड़ा था. उसी दौरान सभी दोस्तों ने शंख नदी में नहाने का विचार किया और बदन के सारे कपड़े उतारकर सिर्फ हाफ पैट में नदी में कूद गए. लेकिन सुगनाथ जिन्स पैट और टी-शर्ट पहकर नदी में कूद गया. पानी के तेज बहाव के कारण वह तैर नहीं पाया और जादूगोड़ा से काटसाकड़ा तक लगभग तीन किलोमीटर बाढ़ के पानी में बह गया. संयोगवश एक पेड़ सामने आ गया, जिसे पकड़कर वह काफी देर तक लटका रहा. बाद में पेड़ से लटका हुआ देख ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई और युवक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)