google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महुदंड में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का उद्घाटन विधायक ने ऑनलाइन किया

महुदंड के आदिवासियों की मांग का रखा गया खयाल: विधायक

दैनिक समाज जागरण, अविनाश कुमार, जिला संवाददाता

हुसैनाबाद,पलामू:

हुसैनाबाद प्रखंड के सुदूरवर्ती आदिवासी बाहुल्य पंचायत महुदंड में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का उद्घाटन हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह ने ऑनलाइन किया। विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह समेत एनसीपी के कार्यकर्ताओं ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के अनावरण के उपरांत माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। विधायक कमलेश कुमार सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए ऑनलाइन संबोधन में कहा कि महुदंड आदिवासी बाहुल्य पंचायत है। यहां के लोगों की मांग पर उन्होंने विधायक कोटा की राशि से भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित कराने का काम किया है। उन्होंने उपस्थित लोगों को बधाई व शुभकामनाएं दी। श्री सिंह ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लोहा लेने वाले भगवान बिरसा मुंडा का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह राज्य की जनता के लिए गर्व की बात है। उन्होंने युवाओं से खुशहाल झारखंड के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने गुलामी तथा जुल्म के खिलाफ संघर्ष किया था। देश के स्वतंत्रता संग्राम में झारखंड के युवाओं की अहम भूमिका रही है। हमें स्वतंत्रता सेनानियों के सपने को साकार करना है। उन्होंने कहा कि वह जानता की आकांक्षाओं के मुताबिक कार्य करने में विश्वास रखते हैं। विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह ने कहा कि आज का दिन महुदंड के लिए ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद के इस सुदूरवर्ती पंचायत में विधायक ने कई विकास के कार्य किए हैं। बिजली सड़क स्वास्थ्य की व्यवस्था के अलावा मुकम्मल पेयजल की भी व्यवस्था जल ही की जाएगी। मौके पर ,एनसीपी प्रवक्ता सह हुसैनाबाद बीस सूत्री अध्यक्ष योगेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, विनय परहिया, जनेश्वर भुइयां,गुडु रवि,संजय परहिया,विजय ठाकुर,रविन्द्र यादव, कृष्णा परहिया, शरवन परहिया, वीरवल परहिया,बंधु भुइयां,विजय परहिया,कमलेश परहिया, गनौरी यादव,सतेंद्र भुइयां,मनोज भुइयां, कर्मू परहिया,नंदलाल परहिया,कपिलदेव राम,मनदीप राम,लल्लू यादव,अभिषेक सिंह हरी,ओमप्रकाश राजवंशी, हंसराज सिंह, मुकेंद्र चौधरी ,हसन खलीफा,गोरख पासवान,रमेश प्रजापति,अभिषेक सोनू साबनो,संतोष सिंह,अजय सिंह,जयप्रकाश उपाध्याय,विजय राजवंशी,राजकुमार ठाकुर, रतन लाल


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)