समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। विधानसभा क्षेत्र अजगरा के ग्राम राजवारी में संगठन के निर्देशानुसार विधायक त्रिभुवन राम ने जनचौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनचौपाल के दौरान क्षेत्र की बेटियों ने अपने विद्यालय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। उनकी बातों कोसंवेदनशीलता से सुना और समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देकर पात्र युवाओं को मतदाता बनाने के लिए प्रेरित किया।
विधायक टी0 राम ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनचौपाल जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चौबेपुर लक्ष्मण सिंह , शक्तिकेंद्र संयोजक अंकुर सिंह , बूथ अध्यक्षगण अमलेश मिश्रा, अरुण सिंह , कृष्ण कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह एवं अन्य सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



