google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

युवा जदयू की औरंगाबाद जिला कमेटी घोषित, जारी की गई 56 पदाधिकारियों की सूची

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) जनता दल यूनाइटेड (जदयू) युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल के निर्देशानुसार औरंगाबाद जिला युवा जदयू की नई जिला कमेटी का गठन किया गया है। युवा जदयू के जिलाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ राजा बाबू ने नवमनोनीत जिला कमेटी की सूची जारी की है। घोषित सूची में कुल 56 पदाधिकारियों को अलग-अलग संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसमें 24 उपाध्यक्ष,22 महासचिव और 10 सचिव मनोनीत किया गया है।


नई कमेटी में जिले के रफीगंज, नवीनगर, ओबरा, देव, अंबा, मदनपुर, बारुण, गोह, हसपुरा और औरंगाबाद सहित विभिन्न क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। जिलाध्यक्ष ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)