दक्षिणी टुंडी के बरवाटांड़ पंचायत में 32 टीमों के फाइनल फुटबॉल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधायक मथुरा प्रसाद महतो ।

दैनिक समाज जागरण
कामाख्या नारायण मिश्र
वरीय संवाददाता
धनबाद (झारखंड):-03 अक्टूबर 2023:जिले के दक्षिण टुंडी क्षेत्र अंतर्गत
बरवाटाँड़ पंचायत में विद्या स्पोर्टींग क्लब खाखुडीह के द्वारा महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की़ जयंती के अवसर पर लगातार 16 वां वर्ष तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन का फाइनल किया गया।
जिसमे कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया |
कुल टीमो को चार वर्ग क ख ग घ में बांटकर दो मैदान में प्रतियोगिता कराया गया।
मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में टुण्डी विधायक सह पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बरवाटांड़ की मुखिया सनोदी मंझियायान शामिल हुए |
फाइनल मे खेल रहे वीर बिरसा क्लब बैजूडीह ने पेनाल्टी शूट आउट में एक के मुकाबले 3 गोल से एमएससी बरियो एफएफबी को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया ।।
जिसे विजेता टीम को विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने 25,000 हजार का चेक व ट्रॉफी दिया तथा उपविजेता टीम को विशिष्ट अतिथि सनोदी मंझियायान ने 15,000 हजार का चेक एवं ट्रॉफी दिया ।
इस दौरान श्री महतो ने कहा की झारखण्ड सरकार खिलाड़ियों को हर संभव मदद करने के लिए तत्पर है |
खेलो झारखण्ड के बारे मे भी चर्चा की गई । इससे पहले फाइनल खेल रहे दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका हौसला बढाया । फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मैच का उद्घाटन किया ।
मौके पर विधायक के अलावे मुखिया सनोदी माँझियान, बसंत महतो, समाजसेवी सह रतनपुर मुखिया प्रतिनिधि शहजाद अंसारी , फुलचाँद किस्कु , कामेश्वर सिंह , सुनील बेसरा , बिनोद किस्कू, इमरान अंसारी, सुनील मुर्मू, मनोज बेसरा, शुकदेव मराण्डी, नेशार अहमद इत्यादि के अलावें हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरूष एवं नौजवान एवं छोटे-छोटे बच्चे मैदान में उपस्थित रहें।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)