खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया उत्साहवर्धन
दैनिक समाज जागरण
जिलपा लाया तिलका मांझी आंचलिक समिति की ओर से नीमडीह के सासांगडीह, सियालगोड़ा एवं चांडिल के डोबो में आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा फुटबॉल प्रतियोगिता का आनंद लिया। विधायक सविता महतो ने कहा कि खेलकूद से युवाओं में शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, आपसी भाईचारा और टीम भावना का विकास होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने और भविष्य में क्षेत्र एवं राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, मुखिया प्रतिनिधि हरेन सिंह, उप मुखिया जीतू कर्मकार, आयोजन समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, खेलप्रेमी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



