google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कपाली के डेमडूबी में विधायक सविता महतो ने किया शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन

36 लाख रुपये की लागत से हुआ निर्माण, मरीजों को मिलेगी निःशुल्क जांच और दवाइयों की सुविधा

दैनिक समाज जागरण

कपाली नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-1 अंतर्गत डेमडूबी स्थित अंसार नगर में गुरुवार को शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन विधायक सविता महतो, कपाली नगर परिषद अध्यक्ष परवेज आलम एवं उपाध्यक्ष सावान उर्फ सिंटू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर विधायक सविता महतो ने कहा कि करीब 36 लाख रुपये की लागत से इस स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया है। कपाली नगर परिषद क्षेत्र में यह दूसरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर है। इसके शुरू होने से स्थानीय लोगों को घर के नजदीक प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। केंद्र में मरीजों की आवश्यक स्वास्थ्य जांच के साथ निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में एक चिकित्सक एवं एक एएनएम की तैनाती की जाएगी। केंद्र का संचालन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। विधायक ने कहा कि कपाली नगर परिषद क्षेत्र में दो अन्य स्थानों को भी चिह्नित किया गया है, जहां भविष्य में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। इसका उद्देश्य शहरी क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को सुलभ एवं बेहतर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उद्घाटन समारोह में कपाली नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी गोपी कृष्णा, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, वार्ड पार्षद संतोष कुमार महतो, मोहम्मद इजाज अंसारी, पूजा कुमारी महतो, अंजना सिंह सरदार, रजिया मंजर, उषाडून बीबी, शेख फरीद, मोहम्मद अरशद, बुद्धेश्वर महतो एवं नगर अध्यक्ष शेख सलाउद्दीन समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)