google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एम एन सेंट्रल स्कूल के निदेशक सुनील सिन्हा का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

पंकज कुमार पाठक,संवाददाता पदमा, दैनिक समाज जागरण

पदमा- प्रखंड मुख्यालय स्थित एम एन सेंट्रल स्कूल के निदेशक सुनील सिन्हा का बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विद्यालय परिवार और स्थानीय लोगों ने उनके असमय चले जाने को शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।प्राप्त जानकारी के अनुसार स्व सिन्हा विगत कुछ माह से किडनी की बीमारी से ग्रसित थे,पिछले सप्ताह ही उनका एक बार डाइलिसिस हुआ था और दोबारा डाइलिसिस के लिए ही वे हज़ारीबाग हस्पताल गए हुए थे जहाँ उनका निधन हो गया।
इस दुखद अवसर पर झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन, पदमा इकाई ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। संगठन के अध्यक्ष राजन कुमार मेहता ने कहा कि दिवंगत सुनील सिन्हा शिक्षा के क्षेत्र में सदैव सक्रिय रहे। वे संगठन की हर गतिविधि में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे और निजी विद्यालयों की समस्याओं के समाधान हेतु हमेशा तत्पर रहते थे।

संगठन से जुड़े अन्य शिक्षकों ने भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका कहना था कि सुनील सिन्हा का व्यक्तित्व अत्यंत मिलनसार और सहयोगी था। वे हर समय शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के हित में कार्य करने को तत्पर रहते थे। उनके जाने से शिक्षा जगत को गहरी क्षति पहुँची है, जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता।

शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए संगठन एवं विद्यालय परिवार ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)