google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अंतर्राष्ट्रीय रेल समपार जागरूकता दिवस के अवसर पर संरक्षा जागरूकता के लिए रवाना की मोबाइल वीडियो वैन

आगरा। आज अंतर्राष्ट्रीय रेल समपार जागरूकता दिवस (ILCAD) के उपलक्ष्य पर, महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे श्री रविन्द्र गोयल ने प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी तथा अन्य विभागाध्यक्षों के साथ समपारों के बारे में संरक्षा जागरूकता प्रसारित करने के लिए एक मोबाइल वीडियो वैन को हरी झंडी दिखाकर उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय से रवाना किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक गोयल ने कहा कि मोबाइल वीडियो वैन के माध्यम से सड़क उपयोगकर्ताओं को लेवल क्रॉसिंगों की महत्ता एवं सुरक्षा सावधानियों के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बंद रेल फाटकों को पार करते समय सभी को सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि एक छोटी सी चूक कभी-कभी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। उन्होंने इसी क्रम में रेल समपारों के उन्मूलन, गेटों की इंटरलॉकिंग, तथा आरओबी/आरयूबी के निर्माण पर भी बल दिया। अगले 45 दिनों के दौरान, यह मोबाइल वैन सड़क उपयोगकर्ताओं को समपार संबंधी सुरक्षा सावधानियों के बारे में शिक्षित करने के लिए उत्तर मध्य रेलवे के तीनों मंडलों में विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों को कवर करेगी। टीवी और ऑडियो विजुअल सिस्टम वाली यह मोबाइल वैन स्कूलों, लेवल क्रॉसिंगों, गांवों, पंचायतों, तहसीलों, आसपास के बाजारों आदि को कवर करेगी। वैन में जागरूकता प्रसारण के लिए कई लघु फिल्में बनाई गई हैं जिनमें ‘लेवल क्रॉसिंगों को सावधानी से कैसे पास करें’ ‘ट्रैक पर मवेशियों को ना ले जाने’, ‘ट्रेन की छत और फुट बोर्ड पर यात्रा ना करें’, ‘यात्रा के दौरान कभी भी अजनबी से खाने-पीने की चीजें स्वीकार नहीं करना’, ‘ट्रेन में ज्वलनशील सामग्री नहीं ले जाना’ आदि जैसे विषयों को शामिल किया गया है। वैन की पूरी यात्रा के दौरान उत्तर मध्य रेलवे के सेफ्टी काउंसलर साथ रहेंगे और विषय की बेहतर समझ प्रसारित करने के लिए सड़क उपयोगकर्ताओं के बीच पैम्फलेट पोस्टर और स्टिकर वितरित करेंगे। इसके अतिरिक्त उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारी एवं संरक्षा कर्मी स्कूलों/कॉलेजों/ग्राम पंचायतों का भी दौरा कर रहे हैं। सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, ट्विटर, एसएमएस, रेडियो, टेलीविजन आदि के माध्यम से भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा, रेल कर्मियों में संरक्षा की आदत डालने के लिए पूरे जोन के स्टेशनों, प्रशिक्षण केंद्रों पर संरक्षा सेमिनार भी आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर समस्त प्रमुख विभागाध्यक्ष, अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा स्टाफ उपस्थित थे।

प्रमोद कुशवाह कि रिपोर्ट


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)