सुशील कुमार ब्यूरो चीफ दैनिक समाज जागरण इटावा
इटावा।ज्येष्ठ के महीने में एकादशी के शुभ पर्व पर पक्के तालाब चौराहे पर श्री साई मन्दिर में जायंट्स ग्रुप ऑफ राइजिंग स्टार की टीम के द्वारा शरबत वितरण का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर राहगीरों को शरबत पीकर चिल चिलाती धूप से राहत मिली। पारा 45 डिग्री को पार कर चुका है जिसके चलते लोगों को अधिक प्यास भी लग रही थी l सभी लोगों को शरबत पीकर राहत मिली। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मैं ग्रुप की अध्यक्ष श्रीमती नीतू पुरवार व उनके साथ टीम के सदस्य स्वीटी मथुरिया , सोनिया पुरवार,मैथिली मिश्रा, महनाज़ खानम,प्रियंका गुप्ता ,सीमा तिवारी,पूनम गुप्ता, पूजा वर्मा,शैलजा चौधरी, दीपा सिंह, रूपम गुप्ता ,वंदना रानी, तृप्ति गुप्ता ,कंचन राठौड़, तेजस्वानी गुप्ता व आंशी सिंह उपस्थित रहे l
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



