google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मॉडलिंग से बॉलीवुड तक का सफर तय कर रहीं श्वेता करण, जल्द हिंदी फीचर फिल्म में आएंगी नजर**

गिरजा शंकर अग्रवाल, मुंबई।

**मुंबई।** मॉडलिंग की दुनिया से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री श्वेता करण ने कहा है कि मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास के बल पर उन्हें अपने करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि वह दिल्ली से मॉडलिंग के क्षेत्र में सक्रिय रहीं और अब जल्द ही बड़े पर्दे पर दर्शकों के बीच नजर आएंगी।



श्वेता करण ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2014 में साइन केयर प्रोडक्शन बैनर तले ऑडिशन देकर अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि उस समय स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण वह फिल्म का हिस्सा नहीं बन सकीं। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग, फोटोशूट, पोर्टफोलियो शूट और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिभा को लगातार निखारा।



उन्होंने बताया कि उनका अपना यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर वह शॉर्ट वीडियो और अन्य रचनात्मक कंटेंट साझा करती हैं। श्वेता ने ‘एतबार’ मूवी तथा ‘मां का मंदिर मां की पूजा’ परियोजना से जुड़े कार्यों में हिस्सा लिया। इसके अलावा 8 फरवरी 2025 को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें रनर-अप सेकेंड का सम्मान प्राप्त हुआ, जिसके लिए उन्हें ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।



श्वेता करण को सेलिब्रेट फेस प्रोडक्शन सहित अन्य संस्थानों के साथ भी काम करने का अवसर मिला। उन्होंने दिल्ली और मुंबई में कई मॉडलिंग एवं वीडियो शूट परियोजनाओं में भाग लिया। मुंबई में आयोजित ‘परफेक्ट वूमेन 19’ मॉडलिंग प्रतियोगिता में भी उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में उन्होंने साइन केयर प्रोडक्शन हाउस के साथ दोबारा जुड़ने का फैसला किया। श्वेता ने कहा कि प्रोडक्शन हाउस के डायरेक्टर एवं प्रोड्यूसर प्रवीण कुमार ने उन्हें अभिनय जगत में पहला अवसर दिया था। कुछ परिस्थितियों के कारण उनका संपर्क टूट गया था, लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से दोबारा संपर्क स्थापित होने के बाद अब वह उनके साथ आगामी हिंदी फीचर फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रही हैं।

श्वेता करण ने कहा कि वह अपने दर्शकों और शुभचिंतकों के सहयोग की आभारी हैं तथा भविष्य में भी इसी तरह का समर्थन मिलने की उम्मीद करती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में वह अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहेंगी।

**Byline:** गिरजा शंकर अग्रवाल, मुंबई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)