दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नवीनगर रोड रेलवे स्टेशन आरपीएफ की टीम ने रविवार 22 जून को ऑपरेशन नार्कोस के तहत विशाखापत्तनम एक्सप्रेस 18523 अप से 29.007 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब 14 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।निरीक्षक प्रभारी राम विलास राम के नेतृत्व में टीम ने नबीनगर रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-2 पर खड़ी ट्रेन के कोच B-1 की जांच की। तलाशी में लावारिस हालत में मिला भूरे रंग का ट्रॉली बैग और नीले हैंगिंग बैग से सेलो टेप में लिपटे 12 पैकेट मिले। ट्रॉली बैग से 14.403 किलो और हैंगिंग बैग से 14.604 किलो गांजा निकला।मादक पदार्थ होने के कारण अंचलाधिकारी निकहत परवीन की मौजूदगी में NDPS एक्ट के तहत जब्ती सूची बनाई गई। इस अभियान में उप निरीक्षक जय प्रकाश प्रसाद, आरक्षी राकेश कुमार व संतोष कुमार मिश्रा शामिल रहे।आरपीएफ ने लिखित शिकायत के साथ जब्त गांजा आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी सोनगर को सौंप दिया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



