google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

निगोहां प्रेस क्लब की मासिक बैठक संपन्न, पत्रकारों ने एकजुटता और निष्पक्ष पत्रकारिता का लिया संकल्प…….

विवेक कुमार दैनिक समाज जागरण संवाददाता

निगोहां। लखनऊ।निगोहां प्रेस क्लब की मासिक बैठक इस माह होली के पर्व के चलते निर्धारित तिथि 9 मार्च के स्थान पर बुधवार 11 मार्च को आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न समाचार पत्रों व मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों ने भाग लिया और पत्रकारों के हितों, संगठन की मजबूती तथा समाज में बढ़ रही कुरीतियों के खिलाफ कलम के सिपाहियों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक का संचालन वरिष्ठ पत्रकार जय शुक्ला ने किया। उन्होंने सबसे पहले उपस्थित सभी पत्रकार साथियों को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और सभी सदस्यों की सहमति से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है और समाज में फैल रही कुरीतियों, अन्याय और गलत गतिविधियों के खिलाफ पत्रकारों को अपनी कलम के माध्यम से सजग और सक्रिय रहना चाहिए।


बैठक के दौरान संगठन की एकता और पारदर्शिता पर भी विशेष जोर दिया गया। पत्रकार योगेंद्र तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रेस क्लब के ग्रुप से कोई भी पत्रकार साथी स्वयं ग्रुप नहीं छोड़ेगा और न ही किसी एडमिन द्वारा किसी पत्रकार को हटाया जाएगा। यदि किसी सदस्य के खिलाफ किसी प्रकार की शिकायत या त्रुटि सामने आती है तो उसके निस्तारण के लिए छह सदस्यीय टीम गठित की गई है, जो मामले को समझकर निष्पक्ष निर्णय लेगी।नगराम के वरिष्ठ पत्रकार ब्रजराज सिंह ने कहा कि प्रत्येक पत्रकार को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए और संगठन के प्रति हमेशा निष्ठावान व समर्पित रहना चाहिए। वहीं पत्रकार ललित दीक्षित ने कहा कि संगठन को किसी भी राजनीतिक व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल करने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए। प्रेस क्लब पूरी तरह पत्रकारों का मंच है और इसे निष्पक्ष व स्वतंत्र बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से संगठित रहने और अपने अधिकारों का सही तरीके से उपयोग करने का आह्वान किया।


बैठक के अंत में सभी पत्रकार साथियों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं और आगे भी एकजुट रहकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और रणनीतियों पर भी चर्चा की गई।बैठक के दौरान मोहनलालगंज के वरिष्ठ पत्रकार राजेश मिश्रा ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने संगठन के प्रति हमेशा सजग, ईमानदार और वफादार रहने तथा पत्रकार हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली। इस अवसर पर सभी पत्रकारों ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्रजराज सिंह, जय सिंह यादव, प्रमोद सोनी, अशोक सिंह, योगेंद्र तिवारी, दिलीप मिश्रा, ललित दीक्षित, आरपी सिंह, शैलेंद्र शुक्ला, सुनील गुप्ता, सुनील पटेल, चांद खान, मोइन खान, सौरभ सिंह, सुनील त्रिवेदी, प्रशांत त्रिवेदी, प्रदीप द्विवेदी, अरुण सिंह, सुजीत गुप्ता, फहीम खान, धीरज तिवारी, विवेक कुमार, राम जी, उमेश गुप्ता, राजेश मिश्रा, अध्यक्ष विमल सिंह चौहान, संरक्षक मुकेश द्विवेदी, मुकेश मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, डॉ. एस.बी. सिंह, अवनीश पांडे, आशीष तिवारी, सुनील मनी सहित तीन दर्जन से अधिक पत्रकार साथी मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)