google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री पहुंचे भाजपा कार्यालय पदाधिकारियों की ली बैठक

उमरिया। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह आज बुधवार को उमरिया के भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के किसान मोर्चा पदाधिकारी के साथ बैठक की है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष कमलेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

बैठक को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए हमारी भाजपा की केंद्र और मध्य प्रदेश की डबल इंजन की सरकार लगातार काम कर रही है। मध्य प्रदेश सरकार अनेको योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक प्रदेश के किसानों के जीवन को बेहतर बनाने और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। फिर चाहे वह किसान सम्मन निधि के माध्यम से केंद्र की राशि के साथ मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा दी जाने वाली सम्मान निधि हो, कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, समर्थन मूल्य पर धान गेहूं सहित दलहन की फसलों की खरीदी, सिंचाई के लिए कपिलधारा कुआ-ट्यूबवेल आदि अन्य तमाम योजनाएं हो, सरकार किसानों के लिए हर संभव प्रयास के लिए लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन के किसान मोर्चा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वह लगातार गांव का भ्रमण करें और किसानों के सतत संपर्क में रहे जिससे किसानो की समस्याएं और उनकी जरूरतो की जानकारी हो सके। किसान मोर्चा के पदाधिकारी किसानों के बीच चौपाल लगाकर संवाद स्थापित करें और यह प्रयास करें कि जरूरतमंद किसानों को अधिक से अधिक सरकार की योजनाओं का लाभ परस्पर मिलता रहे। श्री सिंह ने कहा कि किसान मोर्चा के पदाधिकारी संगठन के द्वारा दिए गए दायित्वो और जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करें और मोर्चा को और भी सशक्त बनाने के लिए प्रयासरत रहे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव होने हैं इन चुनावों में भी किसान मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस दौरान बैठक में शोध और नीति के संयोजक रविकांत त्रिपाठी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह, महामंत्री किसान मोर्चा राकेश यादव, उपाध्यक्ष सतीश गुप्ता, लल्लू सिंह तोमर, जिला मंत्री केके सिंह, नत्थू सिंह, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा राजेंद्र तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)