google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जैप-7 में आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 80 से अधिक पुलिस कर्मियों की जांच

पंकज कुमार पाठक,संवाददाता पदमा, दैनिक समाज जागरण

पदमा-झारखंड पुलिस सशस्त्र (जैप)–7 में मंगलवार को सेंटर फॉर साइट, रांची के चिकित्सकों की टीम द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जैप-7 के समादेष्टा कौशल किशोर ने किया।
शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दालियन मुखर्जी ने 80 से अधिक पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों के नेत्रों की जांच की। इस दौरान उन्होंने आंखों की सुरक्षा, नियमित जांच के महत्व तथा विभिन्न नेत्र समस्याओं से बचाव संबंधी दिशा-निर्देश दिए। जरूरतमंद कर्मियों को दवाइयाँ तथा चश्मा पहनने की सलाह भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में डीएसपी राजेंद्र दुबे, सुबेदार निशाफुद्दीन अंसारी, अ०नि०स० जितेंद्र प्रसाद, झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के संयोजक अमित सिंह राजपूत, हवलदार अरशद परवेज, सूरजनारायण कुमार, सुखा खलको सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)